ओटीए के पास ऑटो-ट्रक टकराये, तीन जख्मी

गया: ओटीए गेट-5 के निकट सोमवार की दोपहर ट्रक व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. तीनों घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है. इसके अलावा मामूली रूप से घायल तीन लोगों काे उपचार के बाद वापस भेज दिया गया. ट्रक चालक मौके से फरार बताया […]
पुलिस ने बताया कि गया की ओर से डोभी जा रहे ट्रक व दोमुहान की ओर से गया को आ रहे एक ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इससे तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया. घायलों में जहानाबाद सलेमपुर के रहनेवाले संजय कुमार, नालंदा बथानी के मनोज कुमार व जहानाबाद खोजपुरा के मिथिलेश कुमार शामिल हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अॉटो चालक अपने वाहन से नियंत्रण खो चुका था, जिसकी वजह से लेन छोड़ते हुए ट्रक से टकरा गया. मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में कुल छह लोग घायल हो गये. छह में से तीन को भरती कराया गया और शेष तीन को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि घायलों के घरवालों को घटना की सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










