बच्ची को भगानेवाली महिला व युवती को जेल

Updated at :27 Sep 2016 2:50 AM
विज्ञापन
बच्ची को भगानेवाली महिला व युवती को जेल

गया: मानपुर की एक नाबालिग बच्ची को बहला कर धंधा कराने की नीयत से घर से भगाने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी रानी देवी व एक युवती को अदालत ने न्यायिक हिरासत में गया सेंट्रल जेल भेजने का निर्देश दिया है. साथ ही नाबालिग बच्ची को कोर्ट ने उसके माता-पिता के हवाले करने […]

विज्ञापन
गया: मानपुर की एक नाबालिग बच्ची को बहला कर धंधा कराने की नीयत से घर से भगाने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी रानी देवी व एक युवती को अदालत ने न्यायिक हिरासत में गया सेंट्रल जेल भेजने का निर्देश दिया है.

साथ ही नाबालिग बच्ची को कोर्ट ने उसके माता-पिता के हवाले करने का भी आदेश जारी कर दिया है. सोमवार को महिला थाने की पुलिस ने रानी देवी, युवती व बच्ची को कोर्ट में पेश किया. महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि रानी देवी व युवती पर बच्ची को देह व्यापार की नीयत से घर से भागने के लिए प्रेरित करते हुए मदद पहुंचाने के आरोप में जेल भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि रानी देवी के साथ उसके पांच वर्षीय बेटे को भी जेल भेजा गया है. वह छह वर्ष का हो जायेगा,तो उसकी पढ़ाई-लिखाई आदि की व्यवस्था सरकारी स्तर पर की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन