मौका मिले, तो आर्मी ज्वाइन करूंगी : शिक्षिका

गया : गया के वीर सपूत सुनील कुमार विद्यार्थी की शहादत पर हर हिंदुस्तानी का खून खौल उठा है. मजहब के नाम पर बाॅर्डर पार से खून की होली खेलनेवालों को गया की तीन बेटियों ने एक बेहतर संदेश दिया है. शहर के कटारी हिल रोड स्थित इंडियन एकेडमी स्कूल में पोस्टेड शिक्षिका शबनम परवीन, […]
शहीद की अंतिम शवयात्रा विष्णुपद श्मशान घाट की ओर जाने के दौरान के दौरान जब कटारी हिल इलाके से गुजरी, तो तीनों ने शहीद को सलामी दी और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये. अपने पारंपरिक वेशभूषा में वहां मौजूद शबनम परवीन, फरहीन व शबनम ने एक स्वर से प्रभात खबर को कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे इंडियन आर्मी ज्वाइन कर दुश्मनों के दांत खट्टे करेंगी़ एक सवाल के जवाब में तीनों बेटियों ने कहा- कहां लिखा है कि बेटियां अस्त्र-शस्त्र नहीं उठा सकती हैं. इंडियन आर्मी ज्वाइंन करूंगी, तो बेहिचक बंदूक चलाऊंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










