रोड किनारे पेवर ब्लॉक बिछाया जाये : पार्षद

Updated at :28 Aug 2016 4:39 AM
विज्ञापन
रोड किनारे पेवर ब्लॉक बिछाया जाये : पार्षद

गया : वार्ड 31 की पार्षद संगीता मणि ने पितृपक्ष मेले को लेकर गया कॉलेज मोड़ से गोपाल पेट्रोल पंप तक रोड के किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने की मांग की है. उन्होंने जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में कहा है कि पितृपक्ष मेले के दौरान वहां पर पिंडदानियों का आना-जाना रहता […]

विज्ञापन

गया : वार्ड 31 की पार्षद संगीता मणि ने पितृपक्ष मेले को लेकर गया कॉलेज मोड़ से गोपाल पेट्रोल पंप तक रोड के किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने की मांग की है. उन्होंने जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा है.

उन्होंने पत्र में कहा है कि पितृपक्ष मेले के दौरान वहां पर पिंडदानियों का आना-जाना रहता है. बारिश होने पर रोड के किनारे कीचड़ भर जाता है. इससे निजात पाने के लिए रोड के दोनों ओर पेवर ब्लॉक बिछाना जरूरी है. इसके साथ ही नगर आयुक्त को पार्षद ने पत्र देकर पुलिस लाइन रोड में भी पेवर्स ब्लॉक बिछाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि पितृपक्ष मेला नजदीक है, यात्रियों के आने से पहले काम हो जाने पर तीर्थयात्रियों में अच्छा संदेश जायेगा. पार्षद ने
कहा है कि गया कॉलेज के आसपास इलाके में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये. गया कॉलेज खेल परिसर में हर साल हजारों पिंडदानी ठहरते हैं. पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये, ताकि मेले के समय जलसंकट न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन