गया-हावड़ा एक्स़ का इंजन फेल, हंगामा

Updated at :28 Aug 2016 4:38 AM
विज्ञापन
गया-हावड़ा एक्स़  का इंजन फेल, हंगामा

गया : जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर छह पर शनिवार की दोपहर गया-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:45 से न खुल कर 1:42 में छूटी. इधर, ट्रेन छूटने में हो रहे विलंब पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन […]

विज्ञापन

गया : जंकशन स्थित प्लेटफॉर्म नंबर छह पर शनिवार की दोपहर गया-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:45 से न खुल कर 1:42 में छूटी. इधर, ट्रेन छूटने में हो रहे विलंब पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही एरिया मैनेजर संदीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा-बुझाया.

यात्रियों ने कहा कि एक तो इंजन फेल हो जाने के कारण ट्रेन लेट हो गयी, दूसरे बोगियों में पंखे भी नहीं चल रहे हैं. गरमी व ऊमस से बुरा हाल है. अधिकारियों ने एक घंटे के अंदर दूसरा इंजन मंगवाया, तब जाकर ट्रेन को चलाया जा सका. यात्रियों ने बताया कि जंकशन पर इंजन फेल होने पर भी एक घंटा लग गया. अगर, कहीं आगे यह खराबी आयी होती, तो दिक्कत और बढ़ जाती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन