समाहरणालय के सामने ही वृद्ध से दो लाख छीने

गया: शहर में लगातार तीसरे दिन बाइकर्स गिरोह के झपटमारों ने अपना काम करते हुए बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे एक वृद्ध से दो लाख रुपये झपट लिया. पीड़ित 65 वर्षीय श्याम सिंह एसबीआइ की मुख्य शाखा से शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे दो लाख रुपये निकाल एक थैले में रख कर […]
घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने एसबीआइ की मुख्य शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की और मामला दर्ज करते हुए झपटमारों की टोह में जुट गयी. सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर ने बताया कि चाकंद ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव के 65 वर्षीय श्याम सिंह स्टेट बैंक से सुबह साढ़े 11 बजे दो लाख रुपये की निकासी कर पैदल ही व्हाइट हाउस की ओर चले थे. इसी बीच करीब 12:30 बजे कचहरी गोलंबर के पास बाइकसवार दो झपटमार रुपयेवाले थैले झपट कर भाग निकले. श्याम सिंह ने छिनतई की शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










