गया से चार अगस्त से शुरू होगी हजयात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2016 8:03 AM
बोधगया : इस साल की हजयात्रा चार अगस्त से शुरू होगी. चार अगस्त से तीन सितंबर तक गया एयरपोर्ट से हर रोज स्पाइस जेट के विमान से यात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगे. हजयात्रा से संबंधित गया एयरपोर्ट पर शनिवार को प्रोग्राम शिड्यूल आ गया है. एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि […]
बोधगया : इस साल की हजयात्रा चार अगस्त से शुरू होगी. चार अगस्त से तीन सितंबर तक गया एयरपोर्ट से हर रोज स्पाइस जेट के विमान से यात्री अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होंगे. हजयात्रा से संबंधित गया एयरपोर्ट पर शनिवार को प्रोग्राम शिड्यूल आ गया है.
एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी के विमानों के जरिये हजयात्रियों को मदीना ले जाया जायेगा. हजयात्रा के लिए चार अगस्त से तीन सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है. प्रतिदिन दो-दो फ्लाइटें गया एयरपोर्ट से हजयात्रियों को लेकर उड़ान भरेंगी.
लेकिन, 16 से 29 अगस्त तक एक-एक फ्लाइट का ही शिड्यूल है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 10:30 बजे स्पाइस जेट का विमान गया एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और 11 बजे उड़ान भरेगा. उसी दिन दूसरी फ्लाइट 12:30 बजे आयेगी और हजयात्रियों को लेकर 1:30 रवाना होगी. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक हजयात्रियों की वापसी का शिड्यूल बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










