सड़क दुर्घटना में भतीजी की मौत, चाचा बचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2016 8:30 AM
डुमरिया : प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के इमामगंज-डुमरिया मार्ग पर बिकुआकलां के पास मोटरसाइकिल व हाइवा की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान रानीगंज के कोसमा निवासी रामदीप यादव की पत्नी गुड्डी देवी (22 वर्ष) के रूप में की गयी है. घटना के बाद हाइवा का चालक फरार हो […]
मैगरा थानाध्यक्ष मोहम्मद चांद परवेज ने बताया कि डुमरिया-रानीपोखर स्टेट हाइवे-69 के निर्माण कार्य से यह हाइवा जुड़ा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताज भेज दिया है. मृत महिला के चाचा कमलेश यादव ने हाइवा के चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दूसरी ओर बिकुलाकलां गांव के लोगों ने बताया कि इमामगंज-डुमरिया मार्ग के दोनों ओर निर्माण कंपनी द्वारा नाली बनाने के लिए महीनों से गड्ढा खोद कर रखा गया है, जिससे इस रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है. आज की घटना का कारण नाली के लिए खोदा गया गड्ढा ही है. इसके लिए कंपनी को जिम्मेवार बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










