मौसम का कहर: थम नहीं रहीं आग लगने की घटनाएं, मकान व अनाज सब राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2016 7:50 AM
इमामगंज: बगेया गांव में दिव्यांग कपिल दास, बजंती देवी व रमेश दास (एक ही परिवार) के घर में आग लग गयी. ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात खाना बना कर परिवार के कुछ सदस्य बाहर खुले में सोने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान घर में आग लग गयी. रमेश दास पैर से लाचार, […]
किसी प्रकार बजंती देवी ने ससुर को आग लगने की सूचना दी. कुछ दिखायी नहीं देने के कारण इसकी सूचना बेटे को देने के लिए बहू को भेजा. पैर से लाचार होने के कारण रमेश अपने घर को जलते देख कर भी कुछ नहीं कर सका. पड़ोसियों को सूचना मिलती, तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था.
देखते-ही-देखते घर का एक हिस्सा जल कर राख हो गया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि दुश्मनी साधने के लिए किसी ने जानबूझ कर आग लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










