देर शाम हुई हल्की बारिश मौसम हुआ खुशनुमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2016 8:04 AM
विज्ञापन
गया : शनिवार की देर शाम आसमान में अचानक बादल छाने के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गयी. शनिवार को दाेपहर बाद से ही माैसम में नरमी के साथ हवा में थाेड़ी ठंडक थी. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डायरेक्टर आशीष कुमार सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली चक्रवातीय हवा व काल […]
विज्ञापन
गया : शनिवार की देर शाम आसमान में अचानक बादल छाने के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गयी. शनिवार को दाेपहर बाद से ही माैसम में नरमी के साथ हवा में थाेड़ी ठंडक थी. माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डायरेक्टर आशीष कुमार सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाली चक्रवातीय हवा व काल बैशाखी के कारण माैसम में बदलाव आया है.
काल बैशाखी का यह दूसरा चक्र है. इसी तरह का चक्र मई के अंतिम सप्ताह तक चलने की उम्मीद है. इस साल काल बैशाखी के थाेड़ा पहले प्रवेश कर जाने के कारण ऐसा हुआ है. श्री सेन ने कहा कि रविवार सुबह थाेड़ी हवा तेज रहेगी. आसमान में छिटपुट बादल छाये रह सकते है. बारिश की संभावना कम है. दाेपहर बाद तीखे धूप की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










