करें अपनी शिकायत, इंडिया पावर का कैंप आज से
गया : शहर में आये दिन बिजली बिल को लेकर होनेवाली समस्या के समाधान के लिए इंडिया पावर मंगलवार से तीन दिनों तक शहर के तीन स्थानों पर कैंप लगायेगा. कंपनी के डीजीएम राकेश रंजन के मुताबिक, 22 दिसंबर को चंदौती के गौतम नगर, 23 दिसंबर को मानपुर की सिद्धार्थपुरी कॉलोनी व 24 दिसंबर को […]
गया : शहर में आये दिन बिजली बिल को लेकर होनेवाली समस्या के समाधान के लिए इंडिया पावर मंगलवार से तीन दिनों तक शहर के तीन स्थानों पर कैंप लगायेगा.
कंपनी के डीजीएम राकेश रंजन के मुताबिक, 22 दिसंबर को चंदौती के गौतम नगर, 23 दिसंबर को मानपुर की सिद्धार्थपुरी कॉलोनी व 24 दिसंबर को मानपुर कीख् पटवाटोली में कैंप लगाया जायेगा. कैंप में बिल का भुगतान भी लिया जायेगा. बकाया राशि में सर्वाधिक भुगतान करनेवाले को कंपनी सम्मानित भी करेगी. श्री रंजन ने कहा कि इस कैंप में शहर के लोग अपने सुझाव भी दर्ज करा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










