Gaya News: महाकुंभ के कारण 35 छात्राओं की छूटी परीक्षा, सेंटर पर हुआ जमकर हंगामा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Feb 2025 7:03 PM
जीटी रोड जामकर सड़क पर बैठी परीक्षा से वंचित इंटर की छात्राएं
Gaya News: गया के जीटी रोड पर महाकुंभ मेले के कारण लगे महा जाम की वजह से इंटर के परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को गया में 35 छात्राओं की परीक्षा छूट गयी.
Gaya News: गया जिले के शेरघाटी शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय केंद्र पर पांच मिनट लेट पहुंचने के कारण 35 छात्राओं की परीक्षा छूट गयी. इसके बाद छात्राओं और परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान छात्राओं की किसी ने नहीं सुनी और गोला बाजार रोड को जाम कर सड़क पर ही धरना देने लगी.
इन छात्रों की परीक्षा छूटी
जीटी रोड जाम रहने के कारण संध्या कुमारी, माला कुमारी, संध्या कुमारी, रविता कुमारी, पुष्पा कुमारी, नीलम कुमारी, अंजु कुमारी, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, कशिश नाज, सोनम कुमारी, प्रीति कुमारी, अस्मिता, रविता, प्रीति, पूजा, कशिश नाज को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में पांच मिनट देर हुई. परीक्षा केंद्र के अंदर गेट के पास जाते-जाते सबों को रोक दिया गया, जिसकी वजह से इनकी परीक्षा छूट गयी.
छात्राएं बोलीं- हमारी क्या गलती
एएसपी शैलेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, बीडीओ स्नेहील आनंद आदि ने मौके पर पहुंचकर सड़क जाम कर रही छात्राओं को समझा कर जीटी रोड खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं डटी रहीं. छात्राओं का कहना था कि महाकुंभ के कारण जीटी रोड पूर्णरूप से जाम है, अगर पांच मिनट हमलोग लेट पहुंचे इसमें हमारी क्या गलती? अगर जीटी रोड खाली रहता तो हम समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाती. सड़क जाम कर रही छात्राओं ने कहा कि हम लोगों के साथ नाइंसाफी हुई है. हम लोग गरीब परिवार की हैं. हमारे माता-पिता किसी प्रकार फॉर्म भरवा कर परीक्षा देने के लिए यहां भेजें हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोले एएसपी शैलेंद्र सिंह
एएसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राएं परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंची थीं, जिसकी वजह से उन्हें जाने से रोक दिया गया है. बता दें कि इंटर की परीक्षा के लिए शेरघाटी में आठ केंद्र बनाये गये हैं. यहां 6432 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं. केंद्राधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन की प्रथम पाली में प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में 26 छात्राएं अनुपस्थित रहीं. जबकि दूसरी पाली में एक छात्रा अनुपस्थित रही. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय नौ बजे के बाद पहुंचने वाली छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर इंट्री नहीं दी गयी.
इसे भी पढ़ें: Gaya News: गया में जीटी रोड पर लगा महाजाम, तीन राज्यों के सैकड़ों वाहन फंसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










