भदेजा से 250 लीटर महुआ शराब जब्त, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम व मंगलवार की सुबह भदेजा गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.
मानपुर. मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम व मंगलवार की सुबह भदेजा गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसमें 250 लीटर महुआ शराब जब्त कर ली गयी. हालांकि पुलिस बल को देखते ही शराब धंधेबाज भाग खड़ा हुआ. अपर थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि इसमें दो प्राथमिकी दर्ज करते हुए आधा दर्जन शराब धंधेबाजों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, भदेजा गांव निवासी कुख्यात बदमाश ढकनी चौधरी के भांजे बेलागंज निवासी सुजीत चौधरी, राजू चौधरी, राजेश चौधरी व अजीत चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं दूसरी प्राथमिकी में भेदजा निवासी संतोष चौधरी एवं राजेश चौधरी को नामजद आरोपित बनाया गया है. फिलहाल सभी फरार चल रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए