ePaper

बोधगया के अमवां व बकरौर में लगी आग, 25 झोपड़ियां जल कर राख

Updated at : 03 Apr 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बोधगया के अमवां व बकरौर में लगी आग, 25 झोपड़ियां जल कर राख

A fire broke out in Tola of Amwan village of Bodh Gaya on Wednesday morning. About 25 nearby huts were burnt in this.

विज्ञापन

बोधगया. बोधगया के अमवां गांव के टोला में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मण चौधरी के घर में आग लग गयी. आग लगने के वक्त लक्ष्मण चौधरी व उनकी पत्नी खेत में काम करने गये थे. मिट्टी के घर में लगी आग के कारण घर में रखे सामान, कपड़ा आदि के साथ ही बंधे बकरी भी जल गयी. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे बकरौर गांव के धर्मारण्य वेदी के पास नदी किनारे पुआल व बांस से बने झोपड़ियों में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की लगभग 25 झोंपड़ियां जल गयी व उनमें रखे कपड़े, बर्तन आदि जल गये. सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी संजय कुमार ने दमकल को भेजा व दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. उल्लेखनीय है कि नदी किनारे बांस व पुआल के साथ सरकंडों से 200 से ज्यादा झोपड़ियां बनी हैं व इनमें महादलित परिवार रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन