स्कॉर्पियो से 17 पेटी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी बाइपास मुख्य सड़क से गुजर रहे एक स्काॅर्पियो को रोका और उसमें से 17 पेटियों में रखे 153 लीटर शराब जब्त की.

विज्ञापन

गया. उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की अहले सुबह चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी बाइपास मुख्य सड़क से गुजर रहे एक स्काॅर्पियो को रोका और उसमें से 17 पेटियों में रखे 153 लीटर शराब जब्त की. साथ ही शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान गया जिले के मुफस्सिल थाने के बेलहंटी गांव के रहनेवाले अरविंद यादव के रूप में की गयी है. पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त शराब को झारखंड से जहानाबाद डिलिवरी देने जा रहा था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर गणेश चंद्रा, सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार, रंजीत कुमार, अजीत कुमार व रोशन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन