गया के विष्णुपद में संगम घाट पर 39 विदेशी तीर्थयात्रियों ने किया पिंडदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 11:55 AM
गया : जिला मुख्यालय स्थित विष्णुपद के संगम घाट पर नजारा कुछ बदला-बदला-सा दिखा. एक साथ बैठकर 39 विदेशी तीर्थयात्रियों ने बुधवार की सुबह पिंडदान किया. इस दौरान हर किसी की निगाहें बस बस एक ही ओर टिकी थीं, जहां विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की मुक्ति की कामना को लेकर पिंडदान कार्यक्रम में जुटे […]
गया : जिला मुख्यालय स्थित विष्णुपद के संगम घाट पर नजारा कुछ बदला-बदला-सा दिखा. एक साथ बैठकर 39 विदेशी तीर्थयात्रियों ने बुधवार की सुबह पिंडदान किया. इस दौरान हर किसी की निगाहें बस बस एक ही ओर टिकी थीं, जहां विदेशी श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की मुक्ति की कामना को लेकर पिंडदान कार्यक्रम में जुटे रहे.
विष्णुपद के संगम घाट पर पिंडदान करनेवाले श्रद्धालुओं में रूस समेत कई देशों के महिला-पुरुष तीर्थयात्री शामिल हैं. सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर अपने पितरों को याद किया और भारतीय परंपरा के अनुसार अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










