गया : स्पेशल ट्रेन को रोका ट्रैक पर लगायी आग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : गया-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन को गया रेलवे स्टेशन स्थित पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर रोक कर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. हंगामा करते हुए कुछ युवकों ने ट्रैक पर आग लगा दी व ट्रेन के आगे रड रख दिया. साथ ही प्लेटफॉर्म पर रखी वाटर वेंडिंग मशीन के लोहे के नक्शे को उखाड़ कर ट्रैक […]
विज्ञापन
गया : गया-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन को गया रेलवे स्टेशन स्थित पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर रोक कर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. हंगामा करते हुए कुछ युवकों ने ट्रैक पर आग लगा दी व ट्रेन के आगे रड रख दिया.
साथ ही प्लेटफॉर्म पर रखी वाटर वेंडिंग मशीन के लोहे के नक्शे को उखाड़ कर ट्रैक पर रख दिया. इस दौरान ट्रेन रुकी रही. आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विक्रम देव सिंह व रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह सहित अन्य अफसर व जवान मौके पर पहुंचे व परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की. लेकिन, परीक्षार्थी हंगामा करते रहे. परीक्षार्थियों ने कहा कि जब तक दूसरी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं आ जाती, तब तक हंगामा जारी रहेगा. लगभग दो घंटे तक परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. इस दौरान उद्घोषणा हुई कि सात नंबर प्लेटफॉर्म
पर परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन आ रही है. सूचना मिलने के बाद सभी परीक्षार्थी सात नंबर प्लेटफॉर्म पर आकर ट्रेन का इंतजार करने लगे. इसके बाद देेर रात 12 बजे गया-समस्तीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन खुली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










