32 एकड़ में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

बाराचट्टी : प्रखंड की भलुआ पंचायत के खैरा गांव में सशस्त्र सीमा बल बीबीपेशरा कंपनी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने 32 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया. सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर नागेश्वर दास वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मो अफसार, दारोगा सुधीर कुमार के साथ गये सुरक्षा बलों ने खैरा गांव […]

विज्ञापन

बाराचट्टी : प्रखंड की भलुआ पंचायत के खैरा गांव में सशस्त्र सीमा बल बीबीपेशरा कंपनी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने 32 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया. सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर नागेश्वर दास वनों के क्षेत्र पदाधिकारी मो अफसार, दारोगा सुधीर कुमार के साथ गये सुरक्षा बलों ने खैरा गांव में 32 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षाबलों ने स्प्रे मशीन में ग्लाइसोसेक केमिकल भरकर फसल पर छिड़काव कर उसे नष्ट किया. साथ ही ट्रैक्टर से जुताई की गयी.खैरा गांव जंगल झाड़ियों से भरा गांव है जहां तस्करों ने बड़े पैमाने पर वन विभाग ने बताया कि इसके पहले पीपराही गांव में गांजा व बडकी चांपी गांव में लगभग 38 एकड़ में अफीम की फसल को नष्ट किया गया था.

भलुआ पंचायत के कई गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगायी गयी है. इसके बावजूद तस्कर पिछले 15 सालों से इसकी खेती बेरोकटोक कर रहे है. वन विभाग के अधिकारी यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि अफीम की खेती से कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन