गया : सप्ताह में दो दिन पटना-गया के बीच तीन घंटे नहीं चलेंगी ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

गया : 17 दिसंबर से गया-पटना रेलखंड पर मरम्मत का काम शुरू किया गया है. इसे लेकर इस रेलखंड पर चलनेवाली ट्रेनों का आवागमन तीन घंटे तक बंद रहेगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया-पटना रेलखंड स्थित परसा बाजार व पुनपुन के बीच पुल संख्या–21 पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. इस कारण इस […]

विज्ञापन
गया : 17 दिसंबर से गया-पटना रेलखंड पर मरम्मत का काम शुरू किया गया है. इसे लेकर इस रेलखंड पर चलनेवाली ट्रेनों का आवागमन तीन घंटे तक बंद रहेगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गया-पटना रेलखंड स्थित परसा बाजार व पुनपुन के बीच पुल संख्या–21 पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है.
इस कारण इस रेलखंड पर 17 दिसंबर से 24 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 14.20 बजे से 17.20 बजे तक तीन घंटे के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 17 दिसंबर से 24 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को गाड़ी संख्या 63253/63258 पटना–गया–पटना मेमू का परिचालन रद्द रहेगा. इस कारण दोपहर व शाम में पटना जानेवाली यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए पटना जानेवाले यात्री सड़क मार्ग से ही पटना जाएं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन