गोली मार कर युवक की हत्या, लोगों ने की तोड़फोड़, बाइक में लगायी आग

गया : गया शहर के रिवर साइड इलाके में विष्णुपद थाना इलाके में स्थित पंतनगर मुहल्ले के रहनेवाले कैलाश यादव के 28 वर्षीय बेटे मुकेश यादव की हत्या गोली मार कर उसके पड़ोस में रहनेवाले दो युवकों ने रविवार की सुबह कर दी. इस घटना के विरोध में मुहल्लेवासियों ने गया-बोधगया मुख्य पथ पर पंतनगर […]
गया : गया शहर के रिवर साइड इलाके में विष्णुपद थाना इलाके में स्थित पंतनगर मुहल्ले के रहनेवाले कैलाश यादव के 28 वर्षीय बेटे मुकेश यादव की हत्या गोली मार कर उसके पड़ोस में रहनेवाले दो युवकों ने रविवार की सुबह कर दी. इस घटना के विरोध में मुहल्लेवासियों ने गया-बोधगया मुख्य पथ पर पंतनगर के पास जाम कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया.
साथ ही उग्र लोगों ने हमलावर की एक कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके अलावा हमलावर के घर में रखे एक स्कूटी व बाइक में आग लगा दी. एक स्कूटी पूरी तरह जल गयी. वहीं, बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. पूरे दिन लोग वहां जुटे रहे और दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. हालांकि, विष्णुपद सहित अन्य थानों की पुलिस ने उग्र लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन, लोग इतने उग्र थे कि वे सड़क पर घंटों मजमा लगाये रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




