अब अपनी धरती पर उपजने वाली शिमला मिर्च का स्वाद चखेंगे शहर के लोग

Updated:
विज्ञापन

पहली बार जिले में की जा रही शिमला मिर्च की खेती 75 प्रतिशत सब्सिडी पर खेती करने की सुविधा दे रही सरकार गया : शहर के वाशिंदे अब जिले की मिट्टी में उपजायी गयी शिमला मिर्च का चटखारे लेकर स्वाद लेंगे. उद्यान विभाग की पहल पर जिले में पहली बार इसकी खेती बीथो शरीफ में […]

विज्ञापन

पहली बार जिले में की जा रही शिमला मिर्च की खेती

आपके शहर में

विज्ञापन
75 प्रतिशत सब्सिडी पर खेती करने की सुविधा दे रही सरकार
गया : शहर के वाशिंदे अब जिले की मिट्टी में उपजायी गयी शिमला मिर्च का चटखारे लेकर स्वाद लेंगे. उद्यान विभाग की पहल पर जिले में पहली बार इसकी खेती बीथो शरीफ में की जा रही है. अब तक इसे दूसरे प्रदेशों से मंगाया जाता था. आनेवाले दिनों में जिले की सब्जी मंडी को शिमला मिर्च के लिए दूसरे प्रदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. खास बात यह है कि बीथो शरीफ में की गयी शिमला मिर्च की खेती की पहली फसल दो दिन पूर्व बाजार में उपलब्ध करायी गयी, जो कुछ ही घंटों में हाथों-हाथ बिक गयी.
शिमला मिर्च की डिमांड हर मौसम में तेजी से बढ़ी है. इसके स्वाद के दीवाने हर घर में मिलते हैं. शादी ब्याह से लेकर फास्ट फूड में इसका खासा इस्त���माल किया जाता है. यही वजह है कि इसकी डिमांड तेजी से बढ़ी है. उद्यान विभाग का दावा है कि शिमला मिर्च की खेती इससे पहले जिले में कहीं नहीं की गयी है.
विभाग का कहना है कि इसकी खेती नेट शेड के तहत जिले में संभव की जा रही है. बीथो शरीफ के किसान नागेंद्र कुमार इसकी खेती कर रहे हैं. उन्हें विभाग की ओर से 75 प्रतिशत सब्सिडी दी गयी है. 25 प्रतिशत धन किसान ने खुद लगाया है. करीब 2000 वर्ग फुट में शिमला मिर्च की खेती की जा रही है. फ्रंट लाइन डिमॉस्ट्रेशन के तहत खेती करायी जाती है. इसके लिए उद्यान विभाग की पहल पर बीज उपलब्ध कराये जाते हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन