वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल मठ में भिक्षुओं को किया चीवरदान

Updated:
विज्ञापन

बोधगया : बोधगया स्थित वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ में सोमवार को भिक्षुओं के बीच चीवर दान किये गये. चीवरदान समारोह में लाओ, थाइलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया, म्यांमार, तिब्बत व भारतीय बौद्ध भिक्षु शामिल हुए. चीवरदान समारोह का नेतृत्व बौद्ध मठ के भिक्षु प्रभारी भंते साईसाना बोधवोंग के साथ ही भंते थमनन रूंगरविननथनेस, खुननया […]

विज्ञापन

बोधगया : बोधगया स्थित वट् लाओ बोधगया इंटरनेशनल बौद्ध मठ में सोमवार को भिक्षुओं के बीच चीवर दान किये गये. चीवरदान समारोह में लाओ, थाइलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, कंबोडिया, म्यांमार, तिब्बत व भारतीय बौद्ध भिक्षु शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन
चीवरदान समारोह का नेतृत्व बौद्ध मठ के भिक्षु प्रभारी भंते साईसाना बोधवोंग के साथ ही भंते थमनन रूंगरविननथनेस, खुननया रुंगरविननथनेश , केसुडा फोर्नचर्न ने किया. चीवरदान समारोह में 100 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु शामिल हुए. इसमें भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना के बाद विश्व शांति की प्रार्थना की गयी व बाद में भिक्षुओं को चीवर दान किये गये.
अंत में सभी भिक्षुओं को श्रद्धालुओं द्वारा संघदान कराया गया. बौद्ध मठ के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि चीवरदान के लिए लाओ व अमेरिका में रह रहे लाओस के बौद्ध श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. उधर, बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन परिसर में भी कठिन चीवरदान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वियतनाम के श्रद्धालुओं द्वारा भिक्षुओं को चीवर दान किये गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन