गुरारू : हादसे में बच्ची की मौत, ऑटो को जलाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गुरारू : थाना क्षेत्र के डीहा गांव के प्लस टू जगाती बरडीहा उच्च विद्यालय के पास डीहा-गया रोड पर मंगलवार की दोपहर दो ऑटो की टक्कर में 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. वह डीहा गांव के बम सिंह की बेटी थी. वहीं, इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है. […]
विज्ञापन
गुरारू : थाना क्षेत्र के डीहा गांव के प्लस टू जगाती बरडीहा उच्च विद्यालय के पास डीहा-गया रोड पर मंगलवार की दोपहर दो ऑटो की टक्कर में 10 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. वह डीहा गांव के बम सिंह की बेटी थी. वहीं, इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही ऑटो में आग लगा दी. साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. वहीं, लोगों की पिटाई से घायल ऑटो ड्राइवर जीत मोहन कुमार का इलाज पीएचसी गुरारू में कराया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन