गया : मरने से पहले बीडीओ ने लिखा पांच पेजों का सुसाइड नोट, मौत के लिए खुद को ही बताया जिम्मेदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 7:16 AM

विज्ञापन

गया : पांच पेज के सुसाइड नोट में बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने आत्महत्या के लिए अपने को जिम्मेदार बताया है़ एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरनेवाली जगह से ही पांच पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है. नोट में उन्होंने मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार माना […]

विज्ञापन
गया : पांच पेज के सुसाइड नोट में बीडीओ राजीव कुमार रंजन ने आत्महत्या के लिए अपने को जिम्मेदार बताया है़ एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरनेवाली जगह से ही पांच पेजों का सुसाइड नोट बरामद किया गया है. नोट में उन्होंने मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार माना है.
इधर, सूत्रों का कहना है कि बीडीओ ने नोट में पत्नी से अनबन के कारण इधर कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान होने की बात बतायी है. साथ ही पारिवारिक कलह के कारण हर रोज नयी-नयी उलझनों के सामने आने की बात भी बतायी है. सूत्र बताते हैं कि नोट में बीडीओ ने साफ कहा है कि उन्होंने बहुत सोच समझ कर मरने का फैसला लिया. इसके अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचा था. उन्होंने नोट में प्रशासन से अपील किया है कि उनकी मौत के लिए पत्नी या परिजन को परेशान नहीं किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन