आहर में डूबने से दो बच्चों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया : बोधगया थाना क्षेत्र के बापू नगर के संतोष मांझी के दो बच्चों की आहर में डूबने से मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर में सात वर्षीय आदित्य व पांच वर्षीय गुंजन बापू नगर के पास स्थित आहर की पिंड पर लगे ताड़ का फेदा (फल) उठाने गये थे. इसी दौरान पैर फिसलने से […]
विज्ञापन
बोधगया : बोधगया थाना क्षेत्र के बापू नगर के संतोष मांझी के दो बच्चों की आहर में डूबने से मौत हो गयी. बुधवार की दोपहर में सात वर्षीय आदित्य व पांच वर्षीय गुंजन बापू नगर के पास स्थित आहर की पिंड पर लगे ताड़ का फेदा (फल) उठाने गये थे.
इसी दौरान पैर फिसलने से बारी-बारी से दोनों बच्चे पानी में गिर गये व बाहर निकलने के फिराक में और गहराई में चले गये. दोपहर होने के कारण काफी देर तक उन्हें किसी ने नहीं देखा और दोनों बच्चों का शव पानी में डूबने के बादपानी के ऊपर आ गया.
संयोग से आहर की पिंड से गुजर रहे पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति ने दोनों बच्चों के शवों को पानी पर तैरते देखा और शोर मचाते हुए लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पर पहुंची बोधगया थाने की पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को मगध मेडिकल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बोधगया थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्चों के पिता को पारिवारिक लाभ योजना के तहत मुआवजे की अनुशंसा की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










