बरतारा बाजार में पति-पत्नी के साथ मारपीट, घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 1:30 AM

विज्ञापन

टनकुप्पा : प्रखंड की महिला स्वच्छता मोटिवेटर प्रेमलता कुमारी और पति अरुण कुमार चौधरी को बरतारा बाजार में गुरुवार को दो ऑटो चालकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया. घायल दंपती ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है. घायल महिला ने बताया कि पति अपने […]

विज्ञापन

टनकुप्पा : प्रखंड की महिला स्वच्छता मोटिवेटर प्रेमलता कुमारी और पति अरुण कुमार चौधरी को बरतारा बाजार में गुरुवार को दो ऑटो चालकों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया. घायल दंपती ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है. घायल महिला ने बताया कि पति अपने ऑटो पर हमें बैठा कर पीएनबी बैंक से घर महेर से जा रहे थे.

बरतारा बाजार होकर टनकुप्पा जाने के दौरान बारतारा निवासी दिलीप प्रसाद और दीपक प्रसाद दोनों मिल कर मारपीट करने लगे. पति को पीटता देख मैंने छुड़ाने का प्रयास किया, तो दोनों ने हमारे साथ भी मारपीट की. पति को माथा में गंभीर चोट है. घटना की जानकारी पर बीडीओ, सीओ, प्रखंड स्वच्छता को-ऑर्डिनेटर सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीएचसी पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी विकास चंद्र ने बताया कि मारपीट घटना से संबंधित थाना में आवेदन आया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन