कोबरा बटालियन के साथ मुठभेड़, दो नक्सली धराये

Updated:
विज्ञापन

बांकेबाजार (गया) : झारखंड के चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के गुवे के जंगली इलाकों में इमामगंज कोबरा 205 बटालियन, गया व झारखंड की पुलिस टीम ने अभियान चला कर नक्सलियों के दस्ते को खदेड़ते हुए दो नक्सलियों को पकड़ लिया व झारखंड के जोरी थाना को सौंप दिया. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले जगह […]

विज्ञापन

बांकेबाजार (गया) : झारखंड के चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के गुवे के जंगली इलाकों में इमामगंज कोबरा 205 बटालियन, गया व झारखंड की पुलिस टीम ने अभियान चला कर नक्सलियों के दस्ते को खदेड़ते हुए दो नक्सलियों को पकड़ लिया व झारखंड के जोरी थाना को सौंप दिया. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाले जगह के आसपास से एक राइफल, विस्फोटक, मैगजीन, खाने-पीने का सामान, नक्सलियों के पिठू, बर्तन, कपड़े, दवाएं व दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये है. पकड़े गये नक्सलियों में छोटू गंझु व दुलेश्वर गंझु हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साेमवार को 205 कोबरा वाहिनी, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक, चतरा एसपी, गया एएसपी (अभियान) को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के गुवे के जंगली इलाकों में नक्सलियों का दस्ता (लगभग 12 से 15 की संख्या में) अरुण पासवान उर्फ गौतम, इंदल भोक्ता, संतोष भारती, आलोक यादव, अमरजीत यादव व नीरू के साथ रुका हुआ है. नक्सली क्षेत्र में नये सदस्यों की भर्ती, धन ऊगाही व पुलिस व सुरक्षा बलों के खिलाफ विध्वंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे.
सूचना के आधार पर अभियान की योजना बनायी गयी. योजना के अनुसार कोबरा 205 व 203, सीआरपीएफ व सिविल पुलिस की टीम को शामिल किया गया. मंगलवार की सुबह छानबीन करते हुए टीम आगे बढ़ रही थी, तभी करीब 10 बजे गुवे से लगभग डेढ़ किलोमीटर उत्तर पहाड़ी के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी गयी. लगातार तीन आइइडी विस्फोट किये गये. कोबरा के जवानों ने साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों काे मुंहतोड़ जवाब देते हुए 20 से 25 मिनट तक फायरिंग की. फायरिंग के उपरांत नक्सली जान बचा कर भागने लगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन