अपहरण का शोर मचा बस कंडक्टर ने करा दी धुनाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मानपुर : मानपुर के भुसुंडा में बुधवार को एक बस कंडक्टर ने अपने अपहरण का शोर मचा कार सवार लोगों की पब्लिक से धुनाई करा दी. घटना के दौरान कार सवार जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर लोगों के बीच से भागे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार को भी तोड़-फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, शेरघाटी […]
विज्ञापन
मानपुर : मानपुर के भुसुंडा में बुधवार को एक बस कंडक्टर ने अपने अपहरण का शोर मचा कार सवार लोगों की पब्लिक से धुनाई करा दी. घटना के दौरान कार सवार जैसे-तैसे अपनी जान बचा कर लोगों के बीच से भागे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार को भी तोड़-फोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, शेरघाटी से कार खरीद कर तीन लोग गया लौट रहे थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
शेरघाटी बस स्टैंड के समीप एक अनियंत्रित बस ने कार में धक्का मार दिया. कार सवार लोगों ने बस के कंडक्टर को पकड़ लिया व नुकसान की भरपाई करने का दबाव बनाने लगे.
कार सवार लोगों को कंडक्टर ने आश्वासन दिया कि मेहता पेट्रोल पंप के पास गैरज में कार की मरम्मत करवा देगा. इसके बाद वह कार चालकों के साथ मानपुर की ओर चल पड़ा. इस दौरान कंडक्टर ने फोन से भुसुंडा मोड़ पर अपने कुछ साथियों को सूचना देकर बुला लिया.
कार भुसुंडा पहुंची, तो कार रुकी व कार में सवार कंडक्टर ने शोर मचा दिया कि उसका अपहरण किया जा रहा है. इसके बाद वहां मौजूद पब्लिक टूट पड़ी व कार में सवार लोगों की जम कर धुनाई कर डाली.
कार को भी तोड़-फोड़ दिया. चालक काफी तेज गति से जान बचाते हुए भागा व मुफस्सिल थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी. कार मालिक सिद्वार्थपुरी रोड नंबर एक के पिंटू कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कार में जय मां मंगला कंपनी की बस ने धक्का मारा था. उसके कंडक्टर ने साजिश के तहत हमला करवाया. पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस घटना की पुष्टि मुफस्सिल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन