सुहागिनों ने किया नहाय-खाय, आज रखेंगी निर्जला व्रत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व तीज रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं ने भगवान शंकर व देवी गौरी की पूजा की. सुबह से ही घरों में तीज को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी थीं. सुहागिन महिलाओं ने जहां नहाय -खाय के […]
विज्ञापन
गया : सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व तीज रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. पति की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाओं ने भगवान शंकर व देवी गौरी की पूजा की. सुबह से ही घरों में तीज को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी थीं.
आपके शहर में
विज्ञापन
सुहागिन महिलाओं ने जहां नहाय -खाय के बाद पूजा-पाठ किया, वहीं तीज को लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारी में जुट गयीं. दो सितंबर को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी, जबकि तीन सितंबर को पारण करेंगी. तीज को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी. मेहंदी की दुकानों पर भी काफी महिलाएं दिखीं.
मेहंदी की तस्वीरें सोशल साइट्स पर खूब की गयीं शेयर
तीज में साज-श्रृंगार का बड़ा महत्व होता है. इसलिए शॉपिंग के लिए निकली महिलाओं ने शहर के अलग-अलग जगहों में खुली मेहंदी की दुकानों पर पिया के नाम की आकर्षक मेहंदी लगवायी. ज्यादातर दुकानों पर काफी भीड़ रही.
यहां 100 रुपये से लेकर 200 रुपये रेंज के बीच अलग-अलग डिजाइनों की मेहंदी लगायी गयी. हाथों में सुंदर मेहंदी की तसवीरें सोशल साइट्स पर भी खूब शेयर की गयीं. तीज को लेकर शहर के राजेंद्र आश्रम, चांदचौरा मोड़, माड़नपुर, केपी रोड आदि इलाकों में पूजा-पाठ की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन