गया स्टेशन रोड से विभिन्न ब्रांडों के पान मसाले जब्त
Updated at : 02 Sep 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

गया : प्रदेश में पान मसालों पर प्रतिबंध लगने के साथ ही पहले दिन कई इलाकों में खाद्य एवं संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. इसमें स्टेशन रोड से 350 पीस विभिन्न ब्रांड का पान मसाला जब्त किया गया. फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि खाद्य एवं संरक्षा आयुक्त के निर्देश पर रविवार […]
विज्ञापन
गया : प्रदेश में पान मसालों पर प्रतिबंध लगने के साथ ही पहले दिन कई इलाकों में खाद्य एवं संरक्षा विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की. इसमें स्टेशन रोड से 350 पीस विभिन्न ब्रांड का पान मसाला जब्त किया गया. फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि खाद्य एवं संरक्षा आयुक्त के निर्देश पर रविवार को गया रेलवे स्टेशन, जीबी रोड, कचहरी रोड व गोलपत्थर इलाके के विभिन्न दुकानों पर पान मसाला व गुटखा को लेकर छापेमारी
की गयी. हालांकि किसी दुकान में प्रतिबंधित पान मसाला नहीं मिला. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास एक लावारिस झोला से विमल के 90, पान मसाला के 90 पाउच, बहार के 60 पाउच, शिखर के 60, बाहुबली के 60, मुसाफिर के 30 और पान पराग के 50 पाउच बरामद किये गये. आसपास के लोगों ने बताया कि छापेमारी होते देख एक लड़का झोला छोड़ कर भाग निकला. इंस्पेक्टर ने बताया कि शहर सहित जिले भर में प्रतिबंधित पान मसाला के विरुद्ध लगातार कार्रवाई चलायी जाती रहेगी.
लाइसेंस के लिए कैंप कल
फूड विभाग से लाइसेंस के लिए तीन सितंबर को जयप्रकाश नारायण अस्पताल स्थित जिला कार्यालय में कैंप लगाया जायेगा. जानकारी देते हुए फूड इंस्पेक्टर मुकेश कश्यप ने बताया कि जिन दुकानों के लिए खाद्य एवं संरक्षा विभाग से लाइसेंस की जरूरत होती है. उनके लिए तीन को विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. कैंप में अप्लाइ करनेवाले दुकानदार को लाइसेंस तुरंत ही जारी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




