उठाएं मनमोहक हरियाली का आनंद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बोधगया : बोधगया का पर्यटन सीजन शुरू होते ही बौद्ध धर्मानुयायियों की भीड़ ढूंगेश्वरी पहाड़ी स्थित मंदिर व गुफा में लगने लगती है, तो बरसात आते ही यह स्थल पिकनिक स्पॉट बन जाता है. पहाड़ी पर स्थित मंदिर व गुफा में विराजमान मां ढूंगेश्वरी की पूजा-अर्चना को लेकर सावन में तो हिंदू धर्म के लोग […]
विज्ञापन
बोधगया : बोधगया का पर्यटन सीजन शुरू होते ही बौद्ध धर्मानुयायियों की भीड़ ढूंगेश्वरी पहाड़ी स्थित मंदिर व गुफा में लगने लगती है, तो बरसात आते ही यह स्थल पिकनिक स्पॉट बन जाता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पहाड़ी पर स्थित मंदिर व गुफा में विराजमान मां ढूंगेश्वरी की पूजा-अर्चना को लेकर सावन में तो हिंदू धर्म के लोग पहुंचते ही हैं, आसपास के गांवों की महिलाओं द्वारा यहां हर वर्ष पूजा-अर्चना व चढ़ावा चढ़ाने की परंपरा भी बरकरार रहती है. लेकिन, गर्मी के बाद बरसात होने पर पहाड़ी पर स्थित मंदिर का दर्शन व मैदान में पिकनिक मनाने की शुरुआत भी पिछले कई वर्षों से जोर पकड़ती जा रही है.
पहले तो आसपास के गांवों के ही लोग यहां पिकनिक का आनंद उठाया करते थे, पर अब सड़क की सुविधा बेहतर हो जाने के बाद गया व बोधगया के लोग भी सपरिवार यहां पिकनिक का लुत्फ उठाने पहुंचने लगे हैं. पहाड़ी पर फैली हरियाली के साथ ही मंदिर क्षेत्र से गया शहर, बोधगया व फल्गु नदी का मनोरम दृश्य देखने के लिए भी लोग पहुंचने लगे हैं. खास कर अवकाश के दिनों में यहां पिकनिक मनाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. यह भी कि पहाड़ी के नीचे स्थित जगदीशपुर टोला में पिकनिक मनाने से जुड़ी खाद्य सामग्री भी कई दुकानों में उपलब्ध होने लगी है.
गया-फतेहपुर रोड में सोहैपुर मोड़ के पास से ढूंगेश्वरी पहाड़ी के लिए चौड़ी सड़क बनायी गयी है व यहां गाड़ियों की नि:शुल्क पार्किंग व शांत और मनोरम वातावरण में लोग परिवार के साथ छुट्टी का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं. बोधगया भ्रमण पर आये विभिन्न देशों के पर्यटक भी इन दिनों ढूंगेश्वरी का भ्रमण कर रहे हैं व मनोरम वादियों का आनंद उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन