घायल को इलाज के लिए परिजन ले गये पटना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : बैरागी जनता के कॉलोनी के पास की मंगलवार देर रात एक सेल्स मैन को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. इलाज के लिए नवादा सिविल कोर्ट के पास के रहनेवाले राजीव कुमार दास को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार की दोपहर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए […]
विज्ञापन
गया : बैरागी जनता के कॉलोनी के पास की मंगलवार देर रात एक सेल्स मैन को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. इलाज के लिए नवादा सिविल कोर्ट के पास के रहनेवाले राजीव कुमार दास को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार की दोपहर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए स्वेच्छा से दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करा लिया है. परिजन इलाज के लिए उन्हें पटना ले गये हैं.
राजीव ने मगध मेडिकल में बताया कि वह काम करने के बाद किरानी घाट स्थित जिम चले गये थे. वहां से लौटते वक्त घर से करीब 100 गज पहले कार को निशाना बनाकर गोली चलायी. पहली गोली कार के शीशा को तोड़ते हुए उनके हाथ में लगी. कार से घर की ओर भागने के दौरान दो गोली पैर में मार दी. उन्होंने बताया कि अपराधी को वह पहचान नहीं सके हैं. इधर डेल्हा थाना के अनुसार अब तक अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है.
घायल के परिजन द्वारा बार-बार अस्पताल बदलने के कारण बयान दर्ज नहीं किया जा सका है. ऐसे अपराधियों की तलाश की जा रही है. मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस भी बरामद किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










