गया : 24 को गया में होगा संत रविदास महासम्मेलन

Updated at : 22 Feb 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
गया : 24 को गया में होगा संत रविदास महासम्मेलन

गया : अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन केतत्वावधान में 24 फरवरी को शहर के फल्गु नदी के किनारे बाइपास पुल के पास पंचदेवता धाम के निकट पांचवां वार्षिक गया जिला रविदास संत महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. रविदासिया धर्म संगठन के जिलाध्यक्ष देवानंद देवर्षि ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की […]

विज्ञापन

गया : अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन केतत्वावधान में 24 फरवरी को शहर के फल्गु नदी के किनारे बाइपास पुल के पास पंचदेवता धाम के निकट पांचवां वार्षिक गया जिला रविदास संत महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. रविदासिया धर्म संगठन के जिलाध्यक्ष देवानंद देवर्षि ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रैदास जी महाराज की 642 वीं जयंती के मौके पर उक्त महासम्मेलन का आयोजन किया गया है. उक्त संत समागम के मुख्य अतिथि डॉ सुंदर दास शास्त्री होंगे.

महासम्मेलन में पिछले पांच वर्षों में संत गुरु रैदास जी महाराज व बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की विचारधारा के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जायेगी. महासम्मेलन में रविदास धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन रविदास, धर्म प्रचारक- संत धुरभारी, धर्म प्रचारिका- शकुंतला, जिला संरक्षक फौजदारी दास, संग्रहालय अध्यक्ष डॉ विनय कुमार, प्रमंडलीय भवन निर्माण कार्यालय में पोस्टेड आरएल दास, पूर्व प्रधानाध्यापिका दयमंती कुमारी, समाजसेवी सोनम कुमारी, धर्म प्रचारक फुलचंद रविदास व अधिवक्ता अवधेश रविदास शामिल होंगे.

इधर, महासम्मेलन की सफलता को लेकर अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन की ओर से कोंच प्रखंड के कोराप, कैथी, कनौसी, तिनेरी व औरंगाबाद जिले के रफीगंज, खैरा, सिहुली सहित अन्य गांवों में प्रचारक मनोज दास, बालेंद्र दास, राम सहाय दास, राम बालक प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार किया. इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष देवानंद देवर्षि, वीरेंद्र दास, जनेश्वर रविदास, प्रवेश राम सहित अन्य लोग शामिल थे.

हरियाणा के राज्यपाल होंगे शामिल
संग्रहालय अध्यक्ष डॉ विनय कुमार ने बताया कि पांचवे वार्षिक जिला रविदास संत महासम्मेलन में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में शामिल होने से पहले राज्यपाल शहर में स्थित रेडक्रॉस में आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन