गया : गली की चौड़ाई चार फुट, दो फुट में पाइपलाइन का जाल

Updated at : 18 Feb 2019 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
गया : गली की चौड़ाई चार फुट, दो फुट में पाइपलाइन का जाल

डिलिवरी पाइप बिछाने की योजना पर नहीं हो सका काम गया : चार फुट की गली उसमें भी दो फुट तक पाइपलाइन का जाल, लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में लोग अपना काम चलाने को मजबूर हैं. क्योंकि, घर तक पहुंचना जितना जरूरी है, उससे […]

विज्ञापन
डिलिवरी पाइप बिछाने की योजना पर नहीं हो सका काम
गया : चार फुट की गली उसमें भी दो फुट तक पाइपलाइन का जाल, लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस स्थिति में लोग अपना काम चलाने को मजबूर हैं.
क्योंकि, घर तक पहुंचना जितना जरूरी है, उससे कही अधिक जरूरी पानी है. शहर के विभिन्न वार्डों के दर्जनों गलियों की स्थिति ऐसी ही है. पिछले वर्ष उस वक्त के नगर आयुक्त ने गलियों को पाइपलाइन से आजाद करने के लिए घरों के बाहर तक डिलिवरी पाइप पहुंचाने की योजना बनायी थी.
योजना थी कि घरों तक डिलेवरी पाइप पहुंचाया जाये और वहां से ही घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाये.लेकिन, योजना सिर्फ वार्ड नंबर 36 में शुरू की गयी, पर काम पूरा नहीं किया जा सका. अब पेयजल व्यवस्था देखरेख की जिम्मेदारी नगर निगम से बुडको के हाथों में चला गया है. लोगों को उम्मीद है कि अधिकारी गलियों को पाइपलाइन के जाल से मुक्त कराने के लिए कुछ कदम उठायेंगे. लोगों ने बताया कि पाइप के जाल के कारण गाड़ियों से क्या, पैदल भी चलने में परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन