गया : मदरसा बोर्ड में 10 रुपये भी किसी ने मांगे, तो कर लूंगा आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल क्यूम अंसारी ने दावा किया है कि मदरसा बोर्ड अब भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर भ्रष्टाचार से कराह रहे बोर्ड को साफ कर दिया गया है. स्पष्ट हिदायत दी गयी है कि अगर यहां दलालों की सुनी गयी तो […]
विज्ञापन
गया : बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल क्यूम अंसारी ने दावा किया है कि मदरसा बोर्ड अब भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है. सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर भ्रष्टाचार से कराह रहे बोर्ड को साफ कर दिया गया है. स्पष्ट हिदायत दी गयी है कि अगर यहां दलालों की सुनी गयी तो अंजाम बुरा होगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
बोर्ड कर्मचारियों द्वारा किसी काम के लिए 10 रुपये की भी मांग किये जाने की बात सिद्ध हो गयी तो आत्महत्या कर लूंगा. यह बातें बोर्ड के चेयरमैन रविवार को नगमतिया रोड स्थित अल मदद स्कूल में आयोजित सेमिनार के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में 2459 मदरसा खोलने की मंजूरी मिली थी. 814 मदरसा को मंजूरी दी गयी है. मदरसा काे मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से अब यहां उर्दू, फारसी के अलावा साइंस व कंप्यूटर को भी शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल से बोर्ड की परीक्षा भी ऑनलाइन होगी.
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि मदरसा में आतंकी संगठनों के साथ सांठगांठ की रिपोर्ट भी आते रही है तो उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के एक वक्तव्य काे कहा जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि मदरसा से शिक्षा की लौ निकलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन