गया : नशे में धुत होमगार्ड को थाने से छोड़ने पर शेरघाटी थानाध्यक्ष लाइनहाजिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 7:18 AM
गया : पुलिस ने नशे में धुत होमगार्ड के एक जवान को 12 घंटे बाद थाने से छोड़ने के मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा ने शेरघाटी थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि होमगार्ड के मामले की जांच सिटी एसपी अनिल कुमार बुधवार को शेरघाटी जाकर करेंगे. फिलहाल लापरवाही के आरोप में […]
गया : पुलिस ने नशे में धुत होमगार्ड के एक जवान को 12 घंटे बाद थाने से छोड़ने के मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा ने शेरघाटी थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर कर दिया है. एसएसपी ने बताया कि होमगार्ड के मामले की जांच सिटी एसपी अनिल कुमार बुधवार को शेरघाटी जाकर करेंगे. फिलहाल लापरवाही के आरोप में शेरघाटी थानाध्यक्ष राजीव कुमार को को लाइनहाजिर कर दिया गया है.
बताया जाता है कि होमगार्ड के जवान सह थाने के पूर्व चालक पुकार सिंह को नशे की हालत में देर रात गोपालपुर गांव से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां से डॉ शुलभ समदर्शी द्वारा उसे गया रेफर कर दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था.
लेकिन, जांच किट के अभाव में उसे रेफर कर दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना पर शेरघाटी थाने की पुलिस ने होमगार्ड के घर के सामने खड़ा महुआ से लदा एक मार्शल वाहन को भी जब्त किया है. पत्रकार से मंगलवार की दे शाम शेरघाटी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा था कि होमगार्ड को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










