गया : बंद की पूर्व संध्या पर निकाला मशाल जुलूस

गया : रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर बीते दिन पटना में हुए हमले को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा चार फरवरी को घोषित बिहार की पूर्व संध्या पर रविवार को कोयरीबाड़ी स्थित कुशवाहा ठाकुरबाड़ी से बंद समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से सोते हुए पुनः कुशवाहा ठाकुरबाड़ी पहुंचकर […]
गया : रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा पर बीते दिन पटना में हुए हमले को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा चार फरवरी को घोषित बिहार की पूर्व संध्या पर रविवार को कोयरीबाड़ी स्थित कुशवाहा ठाकुरबाड़ी से बंद समर्थकों ने मशाल जुलूस निकाला. यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से सोते हुए पुनः कुशवाहा ठाकुरबाड़ी पहुंचकर समाप्त हो गया.
इस मशाल जुलूस में संजय राऊत, उमेश कुशवाहा, शक्ति कुमार, मो शाहिद खान, विनय कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार सहित पार्टी के दर्जनों लोगों के अलावा हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेकुलर) के कई लोग शामिल थे. इस मशाल जुलूस का नेतृत्व रालोसपा के जिलाध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










