ePaper

गया : फतेहपुर में मुखिया पति की गोली मार कर हत्या

Updated at : 03 Feb 2019 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
गया : फतेहपुर में मुखिया पति की गोली मार कर हत्या

सलैया कलां पंचायत की मुखिया के पति थे छोटू यादव एक साथी के साथ पंचायती कर लौट रहे थे अपने घर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पुलिस के आश्वासन के बाद देर रात लोगों ने शव को उठाने दिया फतेहपुर (गया) : फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक मुखिया पति की हथियारबंद बाइक […]

विज्ञापन
सलैया कलां पंचायत की मुखिया के पति थे छोटू यादव
एक साथी के साथ पंचायती कर लौट रहे थे अपने घर
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पुलिस के आश्वासन के बाद देर रात लोगों ने शव को उठाने दिया
फतेहपुर (गया) : फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक मुखिया पति की हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सलैया कलां पंचायत की मुखिया गिरजा देवी के पति 40 वर्षीय छोटू यादव उर्फ सत्येंद्र यादव के रूप में की गयी है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस पदाधिकारियों के काफी समझाने के बाद लोगों ने देर रात शव काे उठाने दिया.
बताया जाता है कि मुखिया पति व उनके एक अन्य साथी हसरा निवासी सुमन कुमार अलग-अलग बाइक से मानपुर गांव के युवकों से हुए विवाद को लेकर पंचायती कराने राजबिगहा गये थे. उसके बाद घर लौटते समय छोटकी सलैया खुर्द गांव के कुछ पहले जीवन दीप स्कूल के पास बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी.
बाइक पर सवार एक अपराधी हेलमेट पहने हुए था व पीछे वाले अपराधी ने बाइक से सट कर गोली मार दी. बताया जाता है कि गोली मारने से पहले मुखिया पति को किसी का फोन आया और वह बाइक धीमा कर उससे बात करने लगे. इतने में ही अपराधी ने उनकी कनपट्टी में सटा कर गोली मार दी.
आगे चल रहे उनके साथी सुमन कुमार को लगा कि कहीं टायर फटी है. पीछे मुड़ कर देखा, तो पाया कि मुखिया पति गाड़ी से गिरे हुए हैं. उसके बाद सुमन ने ही इसकी सूचना अन्य लोगों को दी. हत्या की सूचना पर पहुंची फतेहपुर थाने की पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. देर शाम डीएसपी वजीरगंज अभिजीत कुमार सिंह भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे. देर रात मान-मनौवल के बाद लोगों ने पुलिस को वहां से लाश उठाने दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पति की हत्या मामले में छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
दबंग छवि त्याग कर समाज की सेवा में जुटे थे छोटू यादव
छोटू यादव की दो दशक पहले तक दबंग छवि की पहचान थी. लेकिन, इसके बाद उन्होंने अपनी पंचायत की सेवा के उद्देश्य से दबंग छवि का त्याग कर दिया था. लोगों से सरल भाव से मेलजोल बढाने लगे, जिसका फल भी उनको मिला. सलैया कला पंचायत सुरक्षित रहने के कारण मुखिया पद पर उनके ही सर्मथन से बिदा चौधरी ने चुनाव जीता था. 2016 में सामान्य सीट होने के कारण छोटू यादव ने अपनी पत्नी गिरजा देवी को चुनावी समर में उतरा और वह विजयी रहीं. वह अपने काम से लोगों के बीच वह चहेते बन गये थे.
मुखिया संघ ने की घटना की निंदा
छोटू यादव की हत्या की जानकारी मिलते ही मुखिया संघ के अध्यक्ष अमेंद्र कुमार राय, जिला पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव, मिथिलेश प्रसाद, अमित राय, संजय चौधरी, टुनटुन पासवान, रंजीत पासवान सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. अमेंद्र कुमार राय ने हत्या की निंदा करते हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मुखिया संघ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने व सरकारी मुआवजा देने की भी मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन