गया : सिटी डीएसपी आवास के बाहर बाइक खड़ी करना पड़ा महंगा

Updated:
विज्ञापन

गया : नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) के आवास के बाहर सोमवारकी दोपहर सड़क पर बाइक खड़ी करने की सजा ननौक गांव के लाला प्रसाद को भुगतना पड़ा. लाला प्रसाद की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी. पिटाई के बाद चेहरे व नाक से खून निकलने लगा. इसके बाद लाला प्रसाद ने मौजूद लोगों को बताया […]

विज्ञापन

गया : नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) के आवास के बाहर सोमवारकी दोपहर सड़क पर बाइक खड़ी करने की सजा ननौक गांव के लाला प्रसाद को भुगतना पड़ा. लाला प्रसाद की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी. पिटाई के बाद चेहरे व नाक से खून निकलने लगा. इसके बाद लाला प्रसाद ने मौजूद लोगों को बताया कि किसी काम से वह इधर आया था. पास में निबंधन कार्यालय व कचहरी दोनों है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके लिए सिटी डीएसपी के आवास की चहारदीवारी के बाहर सड़क पर बाइक खड़ा कर ही रही थी कि डीएसपी आवास से दो पुलिसकर्मी बहार आये व गाली-गलौज करते हुए बाइक हटाने को कहा, बाइक हटाने की कोशिश ही कर रहा था कि पुलिसकर्मियों डंडे से मेरा पिटाई भी कर दी. मामला बढ़ने के बाद दोनों पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गये.

इस बारे में सिटी डीएसपी राज कुमार शाह ने बताया कि इस बात की सूचना उन्हें मिली थी व उसे देखने के लिए जवानों को भेजा था. उधर, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर वह भी पहुंचे थे. लेकिन, उन्होंने किसी तरह की लिखित शिकायत करने से मना कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन