गया : मोबाइल फोन कंपनी के तार बिछाने के दौरान फटा पाइप
गया : प्राइवेट मोबाइल कंपनी का अंडरग्राउंड तार बिछाते समय ड्रिल मशीन से विष्णुपद थाना रोड में कई जगह मेन पाइपलाइन डैमेज हो गया है. इसके कारण जहां हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया,वहीं छह सौ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. इसमें बंगाली आश्रम के मेन रोड वाला इलाका,नारायणचुआं का कुछ हिस्सा,ब्रह्मसत […]
गया : प्राइवेट मोबाइल कंपनी का अंडरग्राउंड तार बिछाते समय ड्रिल मशीन से विष्णुपद थाना रोड में कई जगह मेन पाइपलाइन डैमेज हो गया है. इसके कारण जहां हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया,वहीं छह सौ घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. इसमें बंगाली आश्रम के मेन रोड वाला इलाका,नारायणचुआं का कुछ हिस्सा,ब्रह्मसत तालाब, दरमन शरीफ मजार आदि मुहल्ला शामिल है.
आपके शहर में
स्थानीय अब्दुल गफ्फूर, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार व मकसूद आलम ने बताया कि इस रोड में मोबाइल तार बिछाने के क्रम में ड्रिल मशीन ने आधा दर्जन जगह पर पाइप डैमेज कर दिया है. हर रोज कई बार निगम के अधिकारी इस रोड से ही दंडीबाग जलापूर्ति केंद्र जाते हैं. लेकिन, उनकी नजर शायद अबतक इस पर नहीं पड़ी है. यहां यह स्थिति सप्ताह भर से बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए