मानपुर : इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, किया रोड जाम भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2019 9:56 AM
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी मौके की नजाकत भांप हुए फरार परिजनों का आरोप अबॉर्शन से पूर्व दी गयी दवाओं से हुई मौत अबॉर्शन के लिए चिकित्सकों ने दी थी सलाह मानपुर : भुसुंडा बाजार में चल रहे लक्ष्मी चिकित्सा केंद्र (निजी अस्पताल) में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. इसके बाद […]
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी मौके की नजाकत भांप हुए फरार
परिजनों का आरोप अबॉर्शन से पूर्व दी गयी दवाओं से हुई मौत
अबॉर्शन के लिए चिकित्सकों ने दी थी सलाह
मानपुर : भुसुंडा बाजार में चल रहे लक्ष्मी चिकित्सा केंद्र (निजी अस्पताल) में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर भुसुंडा के पास शव को सड़क पर रख अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने लगे. हंगामा व रोड जाम की सूचना पाकर अस्पताल के मेन गेट में ताला लगा कर्मचारी व डॉक्टर फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के परिजनों को शांत करने में जुटे रहे.
मृतक के चाचा मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि बैरागी मुहल्ले के रहने वाले मंटू कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी (26)को लक्ष्मी चिकित्सा केंद्र में दो दिन पहले भर्ती कराया था. मृतक महिला दो माह की गर्भवती थी. उसके शरीर से कुछ दिन पहले रक्तस्राव प्रारंभ हो गया. रोगी को डॉक्टर कुमारी संध्या व डॉ एस प्रसाद ने इलाज किया व उसे ऑवरसन कराने की सलाह दी.
मरीज के परिजन से सात हजार रुपये भी लिये व बाकी पैसे लाने की बात कही. मरीज सुबह आठ बजे तक ठीक था लेकिन, ऑवरसन करने के पहले दी जाने वाली दवा के कारण उसकी हालत खराब होने लगी. इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जब मगध मेडिकल कॉलेज मरीज को लेकर जब वह पहंचा तो वहां के डॉक्टरों उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया. इधर, मृतक पूनम के मायके वालों को पता चला तो भुसुंडा बाजार पहुंच कर हंगामा करने लगे. पूनम का मायका बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रुपसपुर है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष : थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि रोड जाम व मरीज की मौत सूचना पर मेरा टीम घटना स्थल पर है. रोड जाम को हटाने व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की जा रही है. मृतक के परिजन के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. खबर लिखे जाने तक रोड जाम बरकरार था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










