गया : मारगोमुंडा में क्रशर संचालक पर चली गोली, बाल-बाल बचे

Updated at : 27 Dec 2018 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
गया : मारगोमुंडा में क्रशर संचालक पर चली गोली, बाल-बाल बचे

मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के पट्टाजोरी के क्रशर व्यवसायी सुधीर मंडल पर बदमाशों ने मंगलवार की रात को गोली चला दी. घटना में वे बाल बाल बच गये. हालांकि इसके बाद उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधीर मंडल रात […]

विज्ञापन
मारगोमुंडा : थाना क्षेत्र के पट्टाजोरी के क्रशर व्यवसायी सुधीर मंडल पर बदमाशों ने मंगलवार की रात को गोली चला दी. घटना में वे बाल बाल बच गये. हालांकि इसके बाद उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुधीर मंडल रात के नौ बजे अपने भाई राजेंद्र मंडल के साथ पिपरा मोड़ से पट्टाजोरी स्थित घर की ओर मारुति वाहन से जा रहे थे.
इसी क्रम में उनके घर से करीब दो किलोमीटर पूर्व घात लगाकर बैठे पांच अपराधियों ने दो बाइक पर सवार होकर ओवर टेक किया और गोली चला दी. घटना में सिर्फ कार का शीशा टूटा और दोनों बाल-बाल बच गये.
हालांकि गोली सुधीर के दायां हाथ में लगने की बात बतायी जा रही है. इसके बाद वाहन चला रहे राजेंद्र ने जान बचाने के लिए वाहन को तेज कर दिया. इसी क्रम में संतुलन बिगड़ गया और कार धनश्याम मंडल के घर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गये. इस दौरान बाइक पर सवार पांचों अपराधी भाग निकले.
घटना के बाद घरवालों व ग्रामीणों ने सुधीर व राजेंद्र को अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में दाखिल कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय व मारगोमुंडा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा दलबल के साथ पट्टाजोरी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
क्या कहते है एसडीपीओ: अरविंद उपाध्याय ने कहा कि घटना के स्थल की जांच के दौरान गोली चलने का कोई निशान नहीं मिला. लेकिन बाद में खोखा का एक अंश पाया गया है. जिसकी जांच की जा रही है. दोनों घायल देवघर में है. फर्द बयान मिलने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी.
दुर्घटनास्थल पर कार की जांच करते एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय.
दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने ओवरटेक कर चलायी गोली
वारदात के बाद कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, उस सवार संचालक सुधीर मंडल व उसके भाई राजेंद्र मंडल हुए घायल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन