गया : यह सम्मान नहीं प्रोत्साहन है : दिनेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

वरिष्ठ व विशिष्ट नागरिक सम्मान से 90 लाेगाें काे सम्मानित किया गया गया : गया जिला कायस्थ महापरिवार की अाेर से रविवार काे महावीर स्थान राेड में स्थित रुखैयार पैलेस में वरिष्ठ व विशिष्ट नागरिक सम्मान से समाज के 90 लाेगाें काे सम्मानित किया गया. इस माैके पर महापरिवार के संयाेजक अधिवक्ता दिनेश प्रसाद सिन्हा […]
विज्ञापन
वरिष्ठ व विशिष्ट नागरिक सम्मान से 90 लाेगाें काे सम्मानित किया गया
गया : गया जिला कायस्थ महापरिवार की अाेर से रविवार काे महावीर स्थान राेड में स्थित रुखैयार पैलेस में वरिष्ठ व विशिष्ट नागरिक सम्मान से समाज के 90 लाेगाें काे सम्मानित किया गया. इस माैके पर महापरिवार के संयाेजक अधिवक्ता दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान नहीं प्राेत्साहन है.
चित्रांश परिवार जिस कदर टूटता जा रहा है, उसे एकजुट करने की दिशा में यह कार्यक्रम सहायक सिद्ध हाेगा. उन्हाेंने कहा कि समाज के बुजुर्ग व अलग-अलग क्षेत्राें में बेहतर काम का प्रदर्शन कर रहे लाेगाें काे विशिष्ट सम्मान दिया जा रहा है. इस माैके पर महापरिवार के अध्यक्ष उदय कुमार वर्मा ने कहा कि न केवल बड़े-बुजुर्गाें बल्कि समाज के बेहतर प्रदर्शन कर रहे लड़काें-लड़कियाें व महिलाआें काे भी ऐसे आयाेजन कर प्राेत्साहित करने की याेजना है.
इससे समाज में गति आयेगी आैर जिस क्षेत्र में लाेग जहां हैं आैर भी बेहतर कर समाज काे दिशा देंगे. इस माैके पर वरिष्ठ नागरिकाें काे प्रशस्ति पत्र, शॉल, छड़ी देकर सम्मानित किया गया, जबकि विशिष्ट नागरिकाें काे शॉल व प्रशस्ति पत्र दिये गये. इस माैके पर कायस्थ परिवार की एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया गया. सम्मान पानेवाले लाेगाें में मिर्जागालिब कॉलेज के उप प्राचार्य अरूण कुमार प्रसाद, डॉ सीएल नारायण, डॉ विजय करण, डॉ उमेश वर्मा, डॉ डीके सहाय, डॉ नर्वदेश्वर प्रसाद, डॉ श्यामा रानी, पूर्व पीपी प्रभात कुमार सिन्हा, राय हेमंत कुमार सिन्हा, अखाैरी निरंजन, कंचन कुमार सिन्हा, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रणजीत कुमार वर्मा, प्राेफेसर अशाेक कुमार सिन्हा, अधिवक्ता इंदू सहाय, दवा विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा, आइएएस अफसर आरके श्रीवास्तव कई पत्रकाराें के अलावा अन्य शामिल हैं. महापरिवार के अधिकारियाें में महासचिव राकेश कुमार सिन्हा उर्फ कुन्नू, सचिव अरविंद चरण प्रियदर्शी समेत अन्य माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










