घर में घुस कर एसएसबी के जवान की पत्नी के साथ किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर अपराधियों ने परिजनों के साथ की मारपीट
Updated at : 21 Nov 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

गया : डेल्हा थाना क्षेत्र में उपडाकघर, खरखुरा के पास स्थित कृष्णा प्रसाद के मकान पर मंगलवार की रात कुछ अपराधियों ने पथराव किया और घर में घुस कर एसएसबी के जवान अमर ज्योति की पत्नी एम दयाल के साथ दुर्व्यवहार किया. अपराधियों ने गहनों भी छिन लिया. इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उनके […]
विज्ञापन
गया : डेल्हा थाना क्षेत्र में उपडाकघर, खरखुरा के पास स्थित कृष्णा प्रसाद के मकान पर मंगलवार की रात कुछ अपराधियों ने पथराव किया और घर में घुस कर एसएसबी के जवान अमर ज्योति की पत्नी एम दयाल के साथ दुर्व्यवहार किया. अपराधियों ने गहनों भी छिन लिया. इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उनके परिजनों पर भी हमला कर दिया.
इससे वहां मौजूद धर्मेंद्र कुमार, रवि प्रकाश सिन्हा, हनी सिंह, रंजन कुमार व अंकित कुमार को चोटें लगी. हालांकि, घर में पुरुषों की अधिक संख्या देख हमलावर छीना-झपटी करते हुए वहां से भाग निकले. घटना के विरोध में मुहल्लेवासियों ने रात में ही डेल्हा थाने पहुंच कर हमलावरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी.
घटना को लेकर परैया थाने के उपरहुली के रहनेवाले अलख निरंजन दयाल ने कहा कि उनका परिवार कृष्णा प्रसाद के मकान में किराये पर रहता है. मंगलवार को उनका जन्मदिन था. मौके पर उनके बहन (एसएसबी जवान की पत्नी) एम दयाल सहित कई रिश्तेदार उनके घर मंगलवार की रात उनके घर में जन्मदिन मनाने जुटे थे.
थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी
इसी दौरान उनके पास के मुहल्ले में ही रहनेवाले रितिक कुमार, राहुल कुमार व मनीष कुमार सहित उनके साथियों ने जन्मदिन समारोह के दौरान ही खिड़की से पथराव शुरू कर दिया. इसका विरोध करने पर उत्पात मचाते हुए हमलावर उनके घर में घुस गये और मारपीट की. उनकी बहन के साथ हमलावरों ने छीना झपटी कर सोने के गहने छिन लिये और दुर्व्यवहार किया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर डेल्हा थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. इधर, डेल्हा थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




