दंडीबाग रोड में सड़क किनारे बने गड्ढे हुए जानलेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित दंडीबाग से आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में बाइपास के पास से सड़क किनारे कई गड्ढे हो गये हैं. लोगों के लिए कभी भी ये गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं. लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाला बनाया गया है. कई जगहों पर नाले को […]
विज्ञापन
गया : शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित दंडीबाग से आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में बाइपास के पास से सड़क किनारे कई गड्ढे हो गये हैं. लोगों के लिए कभी भी ये गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं. लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाला बनाया गया है. कई जगहों पर नाले को भी खुला छोड़ दिया गया है.
इसके साथ ही मुहल्ले के कई लिंक रोड को एक वर्ष पहले बनाया गया है. नयी बनायी गयी सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. सड़क क्षतिग्रस्त होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गयी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इन गड्ढों में कई बार बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल हो चुके हैं.
आश्चर्य की बात है कि इस मुहल्ले में निगम के इंजीनियर रहते हैं व जलापूर्ति केंद्र होने के कारण अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बाद भी उनकी नजर शायद इन गड्ढों पर नहीं गयी है. लोगों ने बताया कि लिंक रोड में बनाये गये नाले पर जाली लगा दी गयी है. पर मेन रोड में ही जाली नहीं लगायी गयी है.
वार्ड नंबर 45 की पार्षद स्वीटी कुमारी ने बताया कि सड़क किनारे गड्ढे होने की शिकायत अधिकारियों से की गयी है. एक-दो दिनों में सभी गड्ढों पर स्लैब या जाली लगा दी जायेगी. ऐसे वार्ड के विकास के लिए उपलब्ध संसाधन में बेहतर काम किये जा रहे हैं. खराब हुई सड़क की मरम्मत कराने के लिए अधिकारी को पत्र दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




