रेलवे के सफाईकर्मी अब बन गये हाउस कीपिंग असिस्टेंट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2018 5:11 AM

विज्ञापन

गया : रेलवे बोर्ड ने सफाईकर्मियों को एक नया तोहफा दिया है. सफाईकर्मियों को सम्मान देते हुए उनका पदनाम बदल दिया गया है. रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया कि अब लोग सफाईकर्मियों को हाउस कीपिंग असिस्टेंट के नाम से बुलायेंगे. इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने […]

विज्ञापन
गया : रेलवे बोर्ड ने सफाईकर्मियों को एक नया तोहफा दिया है. सफाईकर्मियों को सम्मान देते हुए उनका पदनाम बदल दिया गया है. रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने मंगलवार को हुई बैठक में निर्णय लिया कि अब लोग सफाईकर्मियों को हाउस कीपिंग असिस्टेंट के नाम से बुलायेंगे. इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को हाउस कीपिंग असिस्टेंट का पद दिया गया है.
पहले सफाईकर्मियों को लोग ‘सफाईवाला’ के नाम से पुकारते थे. रेलवे के इस फैसले से एक लाख से अधिक सफाईकर्मी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. पदनाम बदलने को लेकर समय-समय पर सफाईकर्मियों द्वारा आवाज उठायी जा रही थी. पहले भी सफाईकर्मियों द्वारा इसकी शिकायत बोर्ड को की गयी थी. इसके बाद रेल अधिकारियों ने उनका पद नाम बदलने का निर्णय लिया.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अधिकारियों ने दी बधाई : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सचिव मिथिलेश कुमार ने सफाईकर्मियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों का पदनाम बदल दिया गया है, जो गौरव की बात है. उन्होंने सफाईकर्मियों को एक-एक फूल देकर बधाई दी. इस मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा राम, अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन