मानपुर : मुरकट्टा-मंझौली के पास हादसा : जहां हुई थी पिता की मौत, वहीं बेटी ने भी तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद उग्र लोगों ने जाम की सड़क मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर मुरकट्टा-मंझौली के पास गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय छात्रा प्रियंका उर्फ रानी कुमारी की मौत हो गयी. वह मुरकट्टा गांव के रहनेवाले तोता यादव की बेटी थी. तीन वर्ष […]

विज्ञापन
हादसे के बाद उग्र लोगों ने जाम की सड़क
मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर मुरकट्टा-मंझौली के पास गुरुवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय छात्रा प्रियंका उर्फ रानी कुमारी की मौत हो गयी. वह मुरकट्टा गांव के रहनेवाले तोता यादव की बेटी थी. तीन वर्ष पहले तोता यादव की भी इसी स्थान पर हादसे में मौत हो गयी थी.
गुरुवार को हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस ने बाइक को जब्त कर जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना से आक्रोशित मुरकट्टा गांव के लोग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. करीब पांच घंटे तक गया-फतेहपुर रोड का जाम रखा गया. मामले को सुलझाने के लिए मुफस्सिल, फतेहपुर, बुनियादगंज व टनकुप्पा थाने की पुलिस वहां घंटों जमी रही. लेकिन, लोगों ने सड़क जाम नहीं हटाया.
इस दौरान उग्र लोगों पुलिस वाहन पर रोड़ेबाजी भी की. इससे मुफस्सिल थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस दौरान बीडीओ अभय कुमार, इंस्पेक्टर कमलेश कुमार शर्मा सहित स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की पहल पर करीब पांच घंटे के बाद सड़क जाम हटा.
जानकारी अनुसार, प्रियंका किराना दुकान से समान खरीद कर वापस घर जा रही थी कि रोड पार करने के दौरान अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गयी. आसपास के लोग उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. बाइक सवार टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव का रहनेवाला है. हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया और वह सेना का जवान बताया रहा है. वह पर्व की छुट्टी पर गांव आया हुआ था.
बीडीओ ने दिया मुआवजा इधर, बीडीओ अभय कुमार ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ देकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
सड़क जाम करनेवाले 15 लोगों पर एफआईआर
इधर, पुलिस ने रोड जाम करने व पुलिस पर रोड़ेबाजी कर वाहन का सीसा तोड़नेवालों पर एफआईआर दर्ज की है. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुरकट्टा गांव के लोगों द्वारा शव को रोड पर रख उपद्रव किया गया, जिनकी पहचान कर ली गयी है. इनमें 15 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन