यमुने मिडिल स्कूल को हाइस्कूल में अपग्रेड करने की मांग

Updated at : 11 Jun 2014 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
यमुने मिडिल स्कूल को हाइस्कूल में अपग्रेड करने की मांग

गया: नगर प्रखंड के यमुने स्थित मिडिल स्कूल को हाइस्कूल में अपग्रेड करने के लिए गांव के लोग 2011 से ही जद्दोजहद कर रहे हैं. इसे लेकर पटना हाइकोर्ट में चार-चार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. 30 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव वालों ने मिडिल स्कूल को हाइस्कूल […]

विज्ञापन

गया: नगर प्रखंड के यमुने स्थित मिडिल स्कूल को हाइस्कूल में अपग्रेड करने के लिए गांव के लोग 2011 से ही जद्दोजहद कर रहे हैं. इसे लेकर पटना हाइकोर्ट में चार-चार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

30 मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव वालों ने मिडिल स्कूल को हाइस्कूल में अपग्रेड करने की मांग की. नौ जून को ग्रामीण मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी मांग को लेकर पहुंचे, ताकि बच्चों के भविष्य को एक अच्छी दिशा मिल सके.गांव के लोगों का दावा है कि हाइस्कूल में अपग्रेड होने के लिए मिडिल स्कूल यमुने सभी अर्हता को पूरा करता है.

इसका प्रस्ताव पंचायत समिति से पारित है. जिला मुख्यालय से नौ किमी व कुजापी हाइस्कूल से पांच किमी की दूरी पर गया-टिकारी मुख्य मार्ग पर स्थित इस स्कूल में 14 कमरों के अलावा पांच बिगहा जमीन भी उपलब्ध है. परैया, टिकारी व नगर प्रखंड के एक दर्जन पंचायतों के 50 से भी अधिक गांवों का केंद्र बिंदु यमुने गांव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन