लखनपुरा को अब जल्द ही मिलेगा शुद्ध पेयजल, पाइपलाइन का काम हुआ पूरा

Updated at : 26 Sep 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
लखनपुरा को अब जल्द ही मिलेगा शुद्ध पेयजल, पाइपलाइन का काम हुआ पूरा

गया : लखनपुरा के लोगों को अब चोरी कर पानी पीने से निजात मिल जायेगा. मुहल्ले की हर गली में पाइपलाइन बिछा दिया गया है. इसके साथ ही दंडीबाग में अलग बोरिंग कर पाइप डालने का काम किया जा रहा है. निगम के इंजीनियर दावा कर रहे हैं कि अगले 10 दिनों के अंदर में […]

विज्ञापन
गया : लखनपुरा के लोगों को अब चोरी कर पानी पीने से निजात मिल जायेगा. मुहल्ले की हर गली में पाइपलाइन बिछा दिया गया है. इसके साथ ही दंडीबाग में अलग बोरिंग कर पाइप डालने का काम किया जा रहा है. निगम के इंजीनियर दावा कर रहे हैं कि अगले 10 दिनों के अंदर में लखनपुरा में वाटर सप्लाइ शुरू कर दिया जायेगा.
बताया जाता है कि करीब 3000 लोगों के इस मुहल्ले के पीछे से शहर के अन्य हिस्सों में वाटर सप्लाइ के लिए गये राइजिंग पाइप से पानी चोरी कर अपना काम वर्षों से चला रहे हैं.
प्रभात खबर ने ‘कोई और चारा नहीं देख चोरी कर पानी पी रहे लखनपुरा के लोग’ शीर्षक से समाचार छह अक्तूबर 2017 के अंक में प्रमुखता से छापी थी. उसके बाद निगम के अधिकारियों की नींद खुली और यहां पाइपलाइन बिछाने के लिए 24.99 लाख रुपये का टेंडर किया गया. सरकार के स्तर पर इसकी प्रक्रिया पूरी होने में कुछ माह लगे, लेकिन काम शुरू हो गया. अब लोगों के बीच उम्मीद जागी है कि कुछ ही दिनों में उनके घरों में शुद्ध पानी पहुंचेगा.
पूरे मुहल्ले का पानी हो गया है दूषित : लखनपुरा के बगल से मनसरवा नाला गुजरने के कारण प्राइवेट बोरिंग का पानी प्रदूषित हो गया है. यहां के चापाकल व अन्य बोरिंग का पानी पीने क्या बरतन धोने लायक भी नहीं रहा है. पानी कुछ देर बरतन में रखने पर लाल हो जाता है. लोगों ने बताया कि पानी के कारण यहां के लोग वर्षों से फजीहत झेल रहे हैं.
कई बार अधिकारी व स्थानीय पार्षद से आग्रह किया उसके बाद भी यह समस्या दूर नहीं हुई. मीडिया में खबर आने के बाद ही अधिकारी हरकत में आये और यहां पाइपलाइन का विस्तार हो सका है.
शहर को बेहतर बनाने का प्रयास है जारी
निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में हर क्षेत्र में बेहतरी के लिए काम किये जा रहे हैं. जरूरी वाले जगहों पर पाइपलाइन का विस्तार नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. लखनपुरा के लोगों की परेशानी को देखते हुए यहां पाइपलाइन विस्तार को अति आवश्यक श्रेणी में रख कर योजना को पूरा कराया गया है.
अन्य जगहों पर एडीबी 376 करोड़ रुपये की योजना से पाइपलाइन में सुधार व विस्तार का काम शुरू कर दिया गया है. इस काम के पूरा होने के बाद हर जगहों की किल्लत दूर हो जायेगी. अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध संसाधन में बेहतर काम करने का प्रयास नगर निगम से किया जा रहा है.
वीरेंद्र कुमार, मेयर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन