नौ माह में नौवीं बार हड़ताल पर गये नगर निगम के कर्मचारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में इस वर्ष करीब नौ बार हड़ताल कर चुके हैं. शहर के लोगों की परेशानियों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता है. हालांकि इस बार निकाय कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल पर गये हैं. यहां हड़ताली कर्मचारियों ने मंगलवार को पितृपक्ष मेला क्षेत्र में काम कर […]
विज्ञापन
गया : नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में इस वर्ष करीब नौ बार हड़ताल कर चुके हैं. शहर के लोगों की परेशानियों से इन्हें कोई लेना-देना नहीं होता है. हालांकि इस बार निकाय कर्मचारी राज्यव्यापी हड़ताल पर गये हैं. यहां हड़ताली कर्मचारियों ने मंगलवार को पितृपक्ष मेला क्षेत्र में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भी सफाई करने से रोक दिया.
विष्णुपद के पास आउटसोर्सिंग कर्मचारियों व हड़ताली कर्मचारियों के बीच हाथापाई की नौबत भी आ गयी. बाद में विष्णुपद थाने की पुलिस व नगर निगम के अधिकारियों ने पहुंच कर मामला संभाला. बताया जाता है कि इससे पहले निगम के ज्यादातर सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल को ही हथियार बनाते रहे हैं.
हर बार निगम प्रशासन वार्ता कर कर्मचारियों को मनाने में सफल रहता है. प्रदेश के निकायों में यहां सबसे अधिक सफाई मजदूर हैं, इनके वेतन भी उनके अनुसार दी जाती है. इसके बाद भी शहर में हर समय लोगों द्वारा सफाई को लेकर सवाल खड़ा किया जाता रहा है.
इस संबंध में नगर आयुक्त डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग से सफाई में लगे कर्मचारियों को भी रोकने का काम विष्णुपद इलाके में किया है. बाद में पुलिस की मौजूदगी में काम कराया गया. बुधवार से पुलिस की देखरेख में मेला क्षेत्र में सफाई करायी जायेेगी. किसी तरह की मनमानी किसी को करने की इजाजत नहीं दी जायेगी.
दो कर्मचारी संगठनों का समर्थन
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ व बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर हैं. दोनों कर्मचारी संगठन अपने शक्ति प्रदर्शन को लेकर हर वक्त कर्मचारियों को मोहरा बना कर हड़ताल का सहारा लेते रहे हैं. ऐसे भी सरकार के आउटसोर्सिंग नीति, कर्मचारियों के बकाये वेतन भुगतान, पदोन्नति व समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल का नेतृत्व फेडरेशन के महामंत्री अमृत प्रसाद, अशोक राम व कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्यामलाल प्रसाद कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन